बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई की एक ब्यूटीशियन ने बलात्कार और अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। ब्यूटीशियन की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

महिला का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया और बाद में शादी से मुकर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान को दर्ज करने के बाद मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में बुधवार (19 मई) की रात को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्यूटीशियन ने अपने बयान में बताया कि 8 साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून में आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद हेगड़े ने उसका रेप किया। इधर, जब कंगना की टीम से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि हेगड़े लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा है। उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है।
दैनिक भास्कर से बातचीत में विक्टिम की दोस्त दिव्या कोटियान ने कहा, ‘आरोपी 9 साल से कंगना का पर्सनल बॉडीगार्ड है। अभी भी उनके लिए काम करता है। मेरी दोस्त से उसकी 8 साल की जान-पहचान है। दोनों का एक साल से अफेयर भी था। शादी के नाम पर उसने मेरी दोस्त को धोखा दिया और नाजायज संबंध बनाकर रखे। ज्यादातर टाइम वह शूट पर रहता था। मुंबई आने पर मेरी दोस्त के यहां ही रुकता था। दोस्त के साथ गोली और ड्रग्स लेकर अननैचुरल यौन संबंध भी बनाता था।’
कुछ दिनों पहले पीड़ित महिला को एक कॉल आया जिसमें सामने वाली महिला ने खुद को बॉडीगार्ड की मां बताया और कहा कि वह उनसे बेटे की शादी नहीं करवा सकती हैं और उन्होंने उसके लिए नई लड़की देख ली है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। अभी तक इस मामले में कंगना रनौत की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है। ख़बरों के मुताबिक, कुछ ही समय पहले कंगना कुमार हेगड़े के जन्मदिन और पार्टी करती नजर आईं थी।