भाजपा समर्थक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के एक वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने हमला बोला है। रोहिणी ने अभिनेत्रि कंगना रनौत को फर्जी झांसी की रानी नामक संज्ञा भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है? साथ ही कहा है कि वह राज्यसभा जाने के लिए सरकार की दलाली कर रही हैं।
गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में गंगा नदी में और उसके किनारे कई सड़ी-गली लाशों को देखा गया है और आशंका जताई जा रही है कि नदी में बह रहे शव कोविड-19 संक्रमितों के हैं। यह लाशें मिलने को लेकर मोदी सरकार और योगी सरकार विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। इस बीच, कंगना रनौत ने दावा किया कि पिछले दिनों गंगा में तैरती लाशों को जो तस्वीरें वायरल हुई थीं, वो भारत की नहीं हैं वह तो नाइजीरियन है।
कंगना को नाइडीरिया वाली टिप्पणी पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी कंगना पर निशाना साधा है। रोहिणी आचार्या ने न्यूज 24 का के ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना रनौत पर निशाना साधा।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..? आंख के अंधी.. दिमाग के पैदल..! फकीरा की दलाली में..! क्या राज्य सभा सीट की खातिर..? या सीधे सीएम बनने की खातिर…! मानवता का गला घोट कर..! गंगा में तैरती लाशों को..! नाइजीरिया का बोलकर..! फकीरा की छवि बचाने को..! फर्जी झांसी की रानी..!”
अंधभक्ति की कोई सीमा नहीं है..?
आंख के अंधी.. दिमाग के पैदल..!
फकीरा की दलाली में..!
क्या राज्य सभा सीट की खातिर..?
या सीधे सीएम बनने की खातिर…!
मानवता का गला घोट कर..!
गंगा में तैरती लाशों को..!
नाइजीरिया का बोलकर..!
फकीरा की छवि बचाने को..!
फर्जी झांसी की रानी..! https://t.co/JdEymqnoYT— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 15, 2021
वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “हम ग़लत सुन रहे है कि सही …ग़ाज़ीपुर बोला ना न्यूज़ रिपोर्टर, वही जो उतर प्रदेश में है ना या Nigeria का है? ऐसा कोई झाँसे की फ़र्जी रानी बता रही थी … कही चची विधायक Nigeria दौरे पे तो नहीं चल गई थी? इसकी भी जाँच होनी चाहिए नहीं तो झाँसे की फ़र्जी रानी को जेल झूँठ बोलने पे”
हम ग़लत सुन रहे है कि सही …ग़ाज़ीपुर बोला ना न्यूज़ रिपोर्टर ,वही जो उतरप्रदेश में है ना या Nigeria का है ? ऐसा कोई झाँसे की फ़र्जी रानी बता रही थी …
कही चची विधायक Nigeria दौरे पे तो नहीं चल गई थी ? इसकी भी जाँच होनी चाहिए नहीं तो झाँसे की फ़र्जी रानी को जेल झूँठ बोलने पे https://t.co/uBWgKSjpfJ— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 15, 2021
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। वे बिहार सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय बेबाक तरीके से रखती हैं। पार्टी या परिवार पर कोई भी बयान आए, रोहिणी का ट्वीट वार शुरू हो जाता है।
वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भी कंगना की इस टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “गंगा में तैरती लाशें नाइजीरिया की हैं – कंगना रनावत। उन्नाव, बलिया, कानपुर जैसे शहर नाइजिरियन हैं इसका मुझे बिलकुल अंदाज़ा नहीं था।”
गंगा में तैरती लाशें नाइजीरिया की हैं – कंगना रनावत
उन्नाव, बलिया, कानपुर जैसे शहर नाइजिरियन हैं इसका मुझे बिलकुल अंदाज़ा नहीं था।
pic.twitter.com/7DOJSA8SSQ— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) May 15, 2021
कंगना रनौत अपने इस बयानों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है, लोग उन्हें ट्रोल करते हुए जमकर खरी-खोटी सुना रहे है। कुछ यूजर्स ने तो अब कंगना के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी सस्पेंड किए जाने की मांग कर दी है।
बता दें कि, ट्विटर ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर किए गए कंगना रनौत के ट्वीट्स पर उनका अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले रंगोली का ट्विटर एकाउंट भी कुछ महीने पहले सस्पेंड किया जा चुका है। कंगना रनौत ट्वीटर से सस्पेंड किए जाने के बाद जहां लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।