टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का गुरुवार (13 मई) को कोरोना वायरस (कोविड-19) संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं, उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक बताया।
टाइम्स ग्रुप के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजनेताओं, उद्योग जगत के लोगों और आध्यात्मिक गुरुओं, दोस्तों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
In the demise of Smt Indu Jain, Chairperson of Times Group, we lost a unique media leader and a great patron of art & culture. She left her special imprint in the areas of entrepreneurship, spirituality & philanthropy. Condolences to her family, friends and admirers.
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 13, 2021
जैन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती इंदु जैन जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा पहल, भारत की प्रगति के प्रति जुनून और हमारी संस्कृति में गहरी रुचि के लिए याद किया जाएगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ऊँ शांति।”
Saddened by the demise of Times Group Chairperson Smt. Indu Jain Ji. She will be remembered for her community service initiatives, passion towards India’s progress and deep-rooted interest in our culture. I recall my interactions with her. Condolences to her family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2021
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जताया और समाज सेवा, सामुदायिक कल्याण तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत में अत्यधिक रुचि रखने वाली एक शख्सियत के तौर पर उन्हें याद किया। गांधी ने कहा कि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को एक सशक्त ब्रांड बनाने में उनकी अहम भूमिका को लंबे समय तक याद किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु जैन के निधन की खबर सुन दुखी हूं। परिवार और ‘टाइम्स ग्रुप’ को मेरी संवेदनाएं।’
Saddened to hear about the demise of Smt. Indu Jain, Times Group chairman.
My heartfelt condolences to her family and to the Times Group.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 14, 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं। परोपकार संबंधी कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’
Deeply saddened by the demise of Times Group Chairperson Smt. Indu Jain Ji. Her deep commitment to philanthropy and nation building will always be remembered. Condolences to her family. Om Shanti.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2021
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘विनीत जी, आपके लिए बेहद दुखी हूं। मुझे कई बार निजी तौर पर भी उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’ विनीत, इंदु जैन के बेटे है।
Very sorry about your loss Vineet ji. I personally have received her blessings so many times. May God bless the great soul in new journey. Om Shanti. https://t.co/kQiOGtmR37
— Manish Sisodia (@msisodia) May 14, 2021
1999 में टाइम्स समूह की अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने एक विशिष्ट नेतृत्व शैली विकसित की, जिसमें दया और समावेशन की विशेषता थी, जिसने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। जैन ने कल्याणकारी गतिविधियों के लिए 2000 में टाइम्स फाउंडेशन की स्थापना की और उन्होंने 1983 में उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की और उसकी संस्थापक अध्यक्ष रहीं। 1999 से, उन्होंने भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने 2000 में मिलेनियम वर्ल्ड पीस समिट में संयुक्त राष्ट्र में भी भाषण दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार के मालिक बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड की अध्यक्ष के रूप में उन्हें भारत के सबसे बड़े मीडिया हाउस के विकास में नई ऊर्जा का संचार करने का श्रेय दिया जाता है।