तमिल के मशहूर अभिनेता विवेक को शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने शिवाजी द बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
विवेक के प्रवक्ता निखिल मुरुगन ने मीडिया को बताया कि सुबह से उनकी सेहत में सुधार है। उन्होंने कहा, उनकी तबीयत सही थी और शुक्रवार सुबह हो रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक उनको चक्कर आया और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उनको वडापलानी के SIMS अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने जब उनका प्राथमिक उपचार किया तो उन्हें होश आ गया। मैंने उसके साथ बात की। वह सचेत है और जल्द ही अच्छी सेहत हासिल करेगा।
विवेक ने एक दिन पहले ही कोविड वैक्सीन का पहला डोज भी लिया था। 59 वर्षीय अभिनेता ने वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद अभिनेता ने सभी से इसको लगवाने की गुजारिश की थी। ऐसे में अब वैक्सील लेने के एक दिन बाद तबीयत खराब होनो हर किसी के लिए चिंता जा विषय हो गया है। इस खबर के बाद फैंस में चिंता की लहार दौड़ गई।
அரசு சுகாதாரத்துறை செயலர் @RAKRI1 ஓமந்தூரார் மருத்துவமனை டீன் மரு. ஜெயந்தி , மருத்துவர்கள் @AnandNodal @dromramesh ஆகியோருக்கு என் நன்றி. https://t.co/ovkysBa7Af
— Vivekh actor (@Actor_Vivek) April 15, 2021
हालांकि, डॉक्टर्स और विवेक के परिवार वालों ने कंफर्म किया कि वैक्सीन के बाद विवेक ठीक थे। हार्ट अटैक का वैक्सीनेशन से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि, निखिल ने भी स्पष्ट किया कि वह टीकाकरण के बाद वह अच्छा महसूस कर रहे थे।
फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 में बालाचंदर की फिल्म से शुरूआत की थी। इसके बाद वो तमिल सिनेमा में छा गए और कई सारी फिल्मों में काम किया। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस जब आई, तो वो पूरे देश में फेमस हो गए।