NEET PG Exam 2021: नीट पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को होंगे जारी, उम्मीदवार nbe.edu.in पर जाकर कर सकेंगे डाउनलोड; 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

0

NEET PG 2021 Admit Card to be Released on April 12: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) 12 अप्रैल 2021 को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2021) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए पंजीकरण किया है, वे NEET PG एडमिट कार्ड 2021 NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG Exam 2021

NEET PG 2021 परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। NEET PG 2021 परीक्षा दोपहर एक बजे से शाम 5:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा को पूरा करने के लिए छात्रों को 3.30 घंटे का समय मिलेगा।

NBE आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस, SMS या ईमेल अलर्ट के माध्यम से NEET PG एडमिट कार्ड 2021 की उपलब्धता के बारे में सूचित करेगा। NEET PG 2021 परीक्षा केंद्रों का सही पता और स्थान एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड:

  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएँ।
  • इसके बाद होम पेज पर NEET PG 2021 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसके बाद नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous article“कर्म किराये का बहीखाता, इससे कोई नहीं बच सकता”: राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
Next articleपश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे BJP कार्यकर्ता