Bharat bandh LIVE Update: मोदी सरकार के नए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन को शुक्रवार (26 मार्च) को 4 महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद आज सुबह छह बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा। भारत बंद के बीच देशभर में किसानों का हल्ला बोल जारी है। किसानों ने कहीं सड़क जाम किया है तो कहीं रेलवे ट्रैक ब्लॉक करके बैठ गए हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने सुबह ही नेशनल हाइवे 9 और 24 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को ब्लॉक कर दिया है, जिसके चलते राहगीरों को वापस लौटना पड़ रहा है। दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसानों के धरने चल रहे हैं, वे सड़कें पहले से ही बंद हैं। इस दौरान वैकल्पिक रास्ते खोले गए थे। भारत बंद के दौरान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक इन वैकल्पिक रास्तों को भी बंद किया जाएगा। इसी तर्ज पर किसानों ने बॉर्डर के बगल से निकल रहे हाइवे पर बैठ गए हैं।
Bharat Bandh LIVE:
भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने आज के भारत बंद पर कहा कि, “हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।”
#WATCH A group of protesters sing and dance at Ghazipur border (Delhi-UP) during 12-hour 'Bharat Bandh' called by Samyukt Kisan Morcha against Centre's Farm Laws pic.twitter.com/gkPWwKnTiP
— ANI (@ANI) March 26, 2021
कृषि कानून के खिलाफ संयुक्ता किसान मोर्चा द्वारा 12 घंटे के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर अंबाला में शाहपुर के पास प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया।
Ambala: Protesters block GT Road and railway track near Shahpur, in view of 12-hour 'Bharat Bandh' call by Samyukt Kisan Morcha against Centre's Farm Laws#Haryana pic.twitter.com/1D6k4qjPlN
— ANI (@ANI) March 26, 2021
किसानों के भारत बंद पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!”
भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है।
आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!#आज_भारत_बंद_है
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 26, 2021