केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक ने दी बॉलीवुड में दस्तक, महिला अफसरों पर बन रही फिल्म ‘तारिणी’ से करेंगी डेब्यू

0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की बेटी आरुषि निशंक फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं। नेवी की महिला अफसरों की बहादुरी पर बनी फिल्म ‘तारिणी’ से वह डेब्यू करेंगी, उन्होंने यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की।

आरुषि निशंक

दरअसल, 19 सितंबर 2017 को वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस. विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। इस अभियान में लगभग 254 दिन लगे। इसके साथ इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और दक्षिण अफ्रीका होते हुए महिला अफसर गोवा पहुंचीं।

मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज कर लिया। प्रधानमंत्री ने भी इस अभियान को खूब सराहा था। इन्हीं छह महिला नेवी अफसरों पर आधारित फिल्म ‘तारिणी’ जल्द ही बनने जा रही है।

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री की बेटी आरुषि निशंक एक सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं और ‘तारिणी’ फ़िल्म से वह अपना पहला डेब्यू कर रहीं हैं। आरुषि निशंक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आरुषि निशंक के हजारों फॉलोअर्स हैं। वह नारी सशक्तीकरण, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleकोलकाता: बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत, ममता बनर्जी ने 10 लाख रुपए के मुआवजे का किया ऐलान; पीएम मोदी ने जताया दुख
Next articleअभिनेता रणबीर कपूर कोरोना से संक्रमित, मां नीतू कपूर ने दी जानकारी