मध्य प्रदेश: विदिशा से लगातार चार बार BJP के विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का निधन, सीएम शिवराज सिंह ने जताया शोक

0

मध्य प्रदेश के विदिशा से चार बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे ठाकुर मोहर सिंह का इलाज के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। पूर्व विधायक के निधन की ख़बर से पार्टी में शोक की लहर है। सिंह के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया हैं।

ठाकुर मोहर सिंह

पूर्व विधायक सिंह को पांच दिन पूर्व ही श्वास संबंधी बीमारी के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में उन्हें कल शाम एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वहां देर रात उनका निधन हो गया।

दिवंगत नेता सिंह 1980 से 1998 तक चार बार विदिशा के लोकप्रिय विधायक रहे, उनके बाद उनकी पत्नी शुशीला सिंह भी विदिशा से विधायक निर्वाचित हुई। सिंह सहज, सरल और मिलनसार व्यतित्व के धनी थे। विधायक रहते हुए जेब में विधायक की सील लेकर चलने से उनकी लोकप्रियता सील वाले विधायक के रुप में अधिक बढ़ गई थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के पूर्व विधायक मोहर सिंह दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा, “मन व्यथित है। दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है! भाजपा के हमारे साथी, चार बार के विधायक रहे, विदिशा के लोकप्रिय जननेता श्री ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी हमें छोड़कर चले गये। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों व चाहने वालों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ।ॐ शांति।”

सीएम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “आदरणीय ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी ने विदिशा के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य और प्रयास किये। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में व्यतीत हुआ। वे समाज, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति के लिए किये अपने कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेंगे। चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!”

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा, “लोकतंत्र सेनानी, स्व. ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी सदैव लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए लड़ते रहे। आपातकाल में भी ये झुके नहीं और मीसा के तहत जेल गये और अनेक यातनाएं सहीं। मध्य प्रदेश को अपने सपूत पर गर्व रहेगा और आप सदैव हम सबकी स्मृतियों में जिंदा रहेंगे।”

Previous articleIndia vs England 4th Test: बीच मैदान में भिड़े विराट कोहली और बेन स्टोक्स, अंपायरों ने सुलझाया मामला
Next articleकंगना रनौत ने ‘फटी हुई अमेरिकन जींस’ को बताया खराब, तो यूजर्स ने पुरानी फोटो शेयर कर अभिनेत्री को किया ट्रोल