बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर से किसान आंदोलन को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गए। वहीं, बुधवार सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग #अजय_देवगन_कायर_है टॉप ट्रेंड्स में है। यूजर्स इस हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए अभिनेता को जमकर खरी-खोटी सुना रहे है और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बॉलीवुड अभिनेता को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला से नैतिकता सीखने की नसीहत दे रहे है।
दरअसल, मंगलवार को मुंबई के फिल्म सिटी इलाके से घर जाते हुए अजय देवगन की कार को एक सिख युवक ने रोक लिया। इस सिख युवक ने बीचो-बीच सड़क पर अजय की गाड़ी को रोककर किसानों के समर्थन में न बोलने पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिस शख्स ने अजय देवगन की गाड़ी रोकी वह एक्टर से बेहद नाराज था। इस वाक्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अजय को पंजाब के खिलाफ बता रहा है।
हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। सिख युवक के गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का अजय देवगन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ‘शर्म करो’ लिखते हुए नाराजगी जताने लगे। ट्विटर पर बुधवार सुबह से ही हैशटैग #अजय_देवगन_कायर_है टॉप ट्रेंड्स में है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अजय देवगन को किसान आंदोलन के मामले में चुप्पी साधने पर उनकी आलोचना की है।
वहीं, कुछ यूजर्स बॉलीवुड अभिनेता पर कटाक्ष करते हुए नसीहत दे रहे हैं कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला से नैतिकता सीखनी चाहिए कि कैसे उन्होंने शराब के लिए घृणा के कारण उनकी टी-शर्ट पर शराब ब्रांड का लोगो रखने से मना कर दिया था।
देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट:
Choose a personality to admire wisely. here a example ;
one side is a @amlahash who had refused to wear a kit that had the logo of Castle Lager, a South African beer
secondly, there is @ajaydevgn who is willing promote tobacco which cause cancer #अजय_देवगन_कायर_है pic.twitter.com/Vv5rYsiaCa
— Adv Rajdeep Singh Sandhu (@iofficialraj) March 2, 2021
#अजय_देवगन_कायर_है
Before After Modi's Payment#अजय_देवगन_कायर_है pic.twitter.com/GJU3FiBQIS— ???? ?????? (@kisandikudi) March 2, 2021
#अजय_देवगन_कायर_है
Shame on ???? devgun pic.twitter.com/Z0TpIABbdC— HARMANDER SINGH (@HARMAND88315596) March 2, 2021
These reel life heroes are zero in front of our real heroes (farmers) ..#अजय_देवगन_कायर_है
— Amrit Kaur? (@Amuu213) March 2, 2021
Arresting a man for just questioning, what more to see ?? #अजय_देवगन_कायर_है pic.twitter.com/l9boaliapY
— Navneet kaur Sohi???????? (@navneetkaursoh3) March 2, 2021
Democracy Ended in India
#अजय_देवगन_कायर_है https://t.co/ZKKLuk7vZg— Satwinder Kaur (@satwinderk13) March 2, 2021
If you can't stand together atleast don't be against @ajaydevgn#अजय_देवगन_कायर_है#FarmersProtests pic.twitter.com/1ocFbn0t1F
— kaur??⚖ (@Majha06) March 2, 2021
This is sheer injustice by @DGPMaharashtra
The person in the video, Rajdeep Singh Dhaliwal, has only expressed his displeasure against @ajaydevgn stand against Farmers. Is that an offence? A crime? How could Police even file a case against him U/S 341, 504,506 IPC (FIR No 119) pic.twitter.com/GmBqT0goq0— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 2, 2021
https://twitter.com/davinder_7/status/1366794298302234624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1366794298302234624%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fentertainment%2Fajay-devgn-is-a-coward-trends-on-twitter-as-fans-ask-bollywood-actor-to-learn-morality-from-hashim-amla%2F332758%2F
https://twitter.com/davinder_7/status/1366794298302234624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1366794298302234624%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fentertainment%2Fajay-devgn-is-a-coward-trends-on-twitter-as-fans-ask-bollywood-actor-to-learn-morality-from-hashim-amla%2F332758%2F
गौरतलब है कि, बीते कुछ महीनों से किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर घमासान छिड़ा हुआ है। इस मामले पर इंडियन से लेकर इंटरनैशनल सिलेब्स के ट्वीट्स सुर्खियों में रह चुके हैं। अजय देवगन ने भी फरवरी में इस मामले पर ट्वीट करते हुए सरकार का समर्थन किया था।
Don’t fall for any false propaganda against India or Indian policies. Its important to stand united at this hour w/o any infighting ??#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 3, 2021
अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा था, भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ झूठे प्रोपागैंडा में न आएं। इस वक्त बिना किसी अंदरूनी झगड़े के एक साथ खड़े रहने की जरूरत है। अजय का ये ट्वीट इंटरनैशनल सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद सामने आया था। रिहाना ने ट्वीट किया था कि भारत के किसान आंदोलन पर क्यों बात नहीं की जा रही है।