दिल्ली MCD उपचुनाव परिणाम LIVE: पांचों सीटों पर मतगणना जारी, 4 पर AAP की बढ़त, 1 सीट पर कांग्रेस आगे; BJP पिछड़ी

0

दिल्ली MCD उपचुनाव परिणाम LIVE: दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना बुधवार सुबह से शुरू हो हुई है। इन पांचों सीटो में चार पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है तो आम आदमी पार्टी के कई प्रत्य़ाशी आगे हैं।

दिल्ली MCD उपचुनाव

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के तहत दो वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के तीन वार्ड के लिए मतगणना चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली के शालीमार बाग (उत्तर), रोहिणी-सी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर वार्ड भी गिनती चल रही है।

आम आदमी पार्टी शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आगे चल रही थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चौहान बांगर सीट पर आगे चल रहे है। पिछले महीने हुए उपचुनावों में 50% से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे।

बता दें, इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच देखा गया। तीनों पार्टियों ने कोविड-19 महामारी के बीच हो रहे इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया है।

Previous articleमहाराष्ट्र: कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Next articleBCCI President Sourav Ganguly to join BJP PM Modi’s presence? Bengal BJP chief’s reaction deepens mystery