CSBC Bihar Police Constable Admit card 2021 Released: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) बिहार ने बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड बुधवार (24 फरवरी, 2021) को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया हैं।
जिन उम्मीदवारों ने CSBC बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने पहले भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2020 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 14 मार्च से आयोजित की जाएगी और 21 मार्च 2021 को संपन्न होगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड के लिस्ट में अपने रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं कि उनका परीक्षा किस शिफ्ट में, किस जिले में और किस केंद्र पर है।
जो उम्मीदवार किसी भी कारण से आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सिलेक्शन काउंसिल (CSBC), बोर्डिंग रोड सेक्रेटेरिएट हाल्ट, पटना 800001 कार्यालय से संपर्क करके डुप्लीकेट एडमिट कार्ड 10 और 11 मार्च 2021 को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar Police Constable Admit Card 2021 लिखा हो।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, यहां अपनी जरूरी जानकारी भरकर लॉग इन करें।
- CSBC बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकलकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 8,415 रिक्तियों को भरा जाएगा। कुल 8415 पदों में से 3489 वैकेंसी सामान्य वर्ग, 1470 वैकेंसी सामान्य वर्ग ईबीसी, एससी के लिए 1307, ओबीसी के लिए 980, ईडब्लूएस के लिए 842, बीसी के लिए 245 और 82 भर्ती एसटी के लिए हैं। CSBC उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर करेगा।