26 जनवरी को लाल किले पर हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार कर लिया हैं। वह किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले के प्राचीर में झंडा फहराने का आरोपी है।

हालांकि, दीप सिद्धू के अलावा पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज अभी भी लापता हैं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले करीब 50 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं। घटना के बाद से ही दीप सिद्धू फरार चल रहा था।

समाचार एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के सूत्र के हवाले से बताया कि, दीप सिद्धू कैलिफोर्निया में रहने वाली एक महिला मित्र और अभिनेता के संपर्क में थे। वह वीडियो बनाता था और उसे भेजता था और वह उन्हें अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करता था।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने तीन फरवरी को दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। ये सभी लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे। फरार होने के बावजूद सिद्धू फेसबुक के जरिए लगातार वीडियो मेसेज जारी कर रहा था।

Previous article“गर्व से कहो, हम सब आंदोलनजीवी हैं”: संजय राउत का पीएम मोदी पर निशाना
Next article“महाराष्ट्र में अब देशभक्ति गुनाह हो गया है”: सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली, अक्षय कुमार समेत अन्य हस्तियों के ट्वीट की जांच पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर; BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना