UPSC IFS Mains Admit Card 2020 Released: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0

UPSC IFS Mains Admit Card 2020 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UPSC IFS मुख्य परीक्षा 2020 के लिए पंजीकरण किया है, वे 7 मार्च 2021 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC IFS Mains Admit Card 2020

बता दें कि, आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2021 तक ही उपलब्ध रहेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इससे पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

आयोग 28 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा का आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहले शिफ्ट में सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरे शिफ्ट में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध What’s New सेक्शन में ई-एडमिट कार्ड: इंडियन फारेस्ट सर्विस (मेन) एग्जामिनेशन 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें, अब एक नया पेज खुलेगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर का ऑप्शन सेलेक्ट करें, अब फिर से आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा।
  • यदि आपने रजिस्ट्रेशन आईडी सेलेक्ट किया है तो अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करें और अगर आपने रोल नंबर सेलेक्ट किया है तो अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ भर कर सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • कैंडिडेट इसमें दिए गए डिटेल्स को चेक करें।
  • आगे की उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें व उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleकिसान आंदोलन का समर्थन करने पर ‘यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट’ के सदस्यों ने रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और अन्य विदेशी हस्तियों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘गूगल ट्रांसलेटर’ का लिया सहारा; प्रदर्शनकारियों ने की ‘गलती’ तो मिया खलीफा ने कसा तंज
Next articleउत्तर प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार, महोबा में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म