HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020 Released: हरियाणा SSC ग्राम सचिव परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड hssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0

HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020 Released: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राम सचिव परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र का पूरा पता लिखा होगा।

HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020

बता दें कि, हरियाणा ग्राम सचिव परीक्षा का आयोजन 9 और 10 जनवरी 2021 को किया जाना है। इससे पहले यह परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जानी थी। परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा 10: 30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए जरिए ग्राम सचिव के 697 पद भरे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020 डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज दिखाई देगा, यहां उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसमें दिए गए विवरण को चेक करें।
  • आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें व इसकी हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleVIDEO: सोनू सूद ने कंगना रनौत पर साधा निशाना? कहा- देखकर दुख होता है कि कुछ अपने लोग ही फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं
Next articleकेरल के सीएम पिनराई विजयन ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव