RRB NTPC Admit Card 2020 Released: आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, rrbcdg.gov.in पर जाकर करें डाउनलोड

0

RRB NTPC Admit Card 2020 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपने एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण का पहला चरण 28 दिसंबर, 2020 से 13 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा भारतीय रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी।

आरआरबी ने बुधवार को चंडीगढ़ और कोलकाता क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया था। अभी सिर्फ उनके एडमिट कार्ड जारी हुए हैं जिनका सीबीटी 28 दिसंबर को होने जा रहा है। इसके बाद जो सीबीटी होंगे, उनके एडमिट कार्ड चार-चार दिन पहले जारी होते जाएंगे। कुल 35208 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से भर्ती अभियान के एक भाग के रूप में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख उम्मीदवार पंजीकृत हैं।

एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जिनकी परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। अन्य उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। ऐसे उम्मीदवारों को मैसेज प्राप्त होगा, “प्रिय उम्मीदवार, आप वर्तमान चरण में निर्धारित नहीं हैं। कृपया आरआरबी से सूचना प्राप्त करने की प्रतीक्षा करें।”

Download RRB NTPC Admit Card

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • उसके बाद मुख्य पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जहां लिखा हो- “CEN 1/2019 (NTPC) – ई-कॉल पत्र, परीक्षा शहर और तिथि सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए लिंक”
  • उसके बाद डिस्प्ले स्क्रीन पर नया पेज दिखाई देगा, अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन करें।
  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2020 आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की उपयोग के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous article“Mohan Bhagwat too will be declared terrorist if..”: Rahul Gandhi launches stunning attack on PM Modi with ‘incompetent man’ jibe
Next articleSikh charity’s ‘incredible act of kindness’ moves England’s World Cup-winning cricket captain Eoin Morgan