भारत को बुलेट ट्रेन ही नहीं, उच्च गति का विकास भी चाहिए: मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत को केवल ‘हाई स्पीड’ ट्रेन ही नहीं, बल्कि उच्च गति के विकास की भी जरूरत है।

मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ दिल्ली में आयोजित ‘भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम’ में यह बात कही।

मोदी ने कहा कि भारत उत्कृष्ट मानव संसाधन और एक तकनीकी आधार के साथ कई विकासशील संभावनाओं की भूमि है।
मोदी ने कहा कि जापान में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के चलने के बारे में सुनकर उन्हें गर्व महसूस होता है।

वहीं, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी की तारीफ़ से की। उन्होंने कहा कि नीतियों को अमल में लाने में पीएम मोदी की स्पीड बुलेट ट्रेन की तरह है। साथ ही उन्होंने कहा कि मज़बूत जापान भारत के लिए अच्छा है।

उल्‍लेखनीय है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे के भारत दौरे का दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सालाना शिखर वार्ता होगी, जहां दोनों देशों के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन नेटवर्क के लिए 98,000 करोड़ रुपये के करार के साथ-साथ कई अहम समझौते होने की उम्मीद है। वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्री वाराणसी जाएंगे, जहां दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल होंगे।

 

 

Previous articleGogoi to be CM candidate in Assam polls: Rahul
Next articleनौ राज्यों के 270 जिले सूखा प्रभावित: कृषि मंत्री