दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। पेले के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना 60 वर्ष के थे। पिछले लंबे समय से वह कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे। अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है।
दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर इस महान फुटबॉलर को श्रृद्धांजलि दे रहे है। दो सप्ताह पहले ही दिमाग के आपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। विश्व कप 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ‘खुदा का हाथ’ वाले गोल के कारण फुटबॉल की किवदंतियों में अपना नाम शुमार कराने वाले माराडोना दो दशक से लंबे अपने कैरियर में फुटबालप्रेमियों के नूरे नजर रहे। नशे की लत और राष्ट्रीय टीम के साथ नाकामी ने उनकी साख को ठेस पहुंचाई लेकिन फुटबॉल के दीवानों के लिये वह ‘गोल्डन ब्वाय’ बने रहे।
स्टार फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन पर खेल जगत और बॉलीवुड सिलेब्स ने दुख जताया है। माराडोना के निधन की खबर मिलते ही रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करीना कपकूर, कुणाल खेमू, भूमि पेडनेकर, सैयामी खेर, ईशान खट्टर, बिपाशा बसु, अंगद बेदी सहित कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी।
सचिन ने 1986 विश्व कप की जीत के बाद ट्रॉफी लिए अपने साथियों के कंधे पर सवार माराडोना की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘फुटबॉल और खेल जगत ने अपने महानतम सपूतों में से एक को खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो। आपकी याद आएगी।’
Football and the world of sports has lost one of its greatest players today.
Rest in Peace Diego Maradona!
You shall be missed. pic.twitter.com/QxhuROZ5a5— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 25, 2020
बीसीसीआई के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए माराडोना को याद किया और लिखा, ‘मेरा हीरो नहीं रहा। मेरा मैड जीनियस अब जीवन मरण के चक्र से मुक्त हुआ। मैं तो सिर्फ तुम्हारे लिए फुटबॉल देखा करता था।’
My hero no more ..my mad genius rest in peace ..I watched football for you.. pic.twitter.com/JhqFffD2vr
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 25, 2020
रोनाल्डो ने ट्वीट किया, ‘आज मैंने अपने एक अच्छे दोस्त को अलविदा कह दिया और विश्व ने एक महान जिनियस को। विश्व के सर्वकालिक महान जादूगर। वह जल्दी चले गए लेकिन अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए और एक ऐसा शून्य जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आप कभी नहीं भुलाया जा सकते।’
Hoje despeço-me de um amigo e o Mundo despede-se de um génio eterno. Um dos melhores de todos os tempos. Um mágico inigualável. Parte demasiado cedo, mas deixa um legado sem limites e um vazio que jamais será preenchido. Descansa em paz, craque. Nunca serás esquecido.?? pic.twitter.com/WTS21uxmdL
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 25, 2020
बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिए दुखद दिन। उनके परिवार , दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।’
One of the greatest icons of the game Diego Maradona passes away, a very sad day for World sports. Condolences to his family, friends and well-wishers. pic.twitter.com/JGFtQJ0vDu
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 25, 2020
वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स ने महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताते हुए कहा है ट्वीट किया और लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा है कि फुटबॉल का महानायक अब इस दुनिया में नहीं रहा। आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो। आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’
https://www.instagram.com/p/CIBWlhqhqb5/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/CIBcRaaJm1L/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/CIBZfKkJ-55/?utm_source=ig_embed