Rajasthan RSMSSB Librarian grade III Result 2020 Released: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने बुधवार (11 नवंबर, 2020) को लाइब्रेरियन ग्रेड 3 के भर्ती पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार 19 सितंबर को RSMSSB लाइब्रेरियन परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वो RSMSSB रिजल्ट 2020 को अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा।
- यहां लाइब्रेरियन 2018: लिस्ट ऑफ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स फॉर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब फिर से एक नया टैब खुलेगा, यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार लिखित परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं।
- इसके साथ ही केटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स की जांच कर सकते हैं।