अंग्रेजी समाचार चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ के एंकर और संस्थापक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर शिवसेना के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, पुलिस ने बुधवार की सुबह अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी पर पुलिस की कार्रवाई क्या बदले की भावना से हुई पुछे जाने पर संजय राउत ने कहा कि, “महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है। पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है।”
महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती, महाराष्ट्र में कानून का राज है। पुलिस को जांच में कोई सबूत हाथ लगा होगा तो पुलिस किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है: अर्नब गोस्वामी पर पुलिस की कार्रवाई क्या बदले की भावना से हुई पुछे जाने पर संजय राउत, शिवसेना pic.twitter.com/6Lx8Vbuz7R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2020
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।”
मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।@PIB_India @DDNewslive @republic
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) November 4, 2020
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुबंई पुलिस का कहना है कि, रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। अर्नब ने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। अर्नब गोस्वामी का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर, बेटे और पत्नी पर शारीरिक हमला किया।