Bihar Police Lady Constable Exam Result 2020: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2020 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल भर्ती 2020 परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे अपना परिणाम csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल द्वारा जारी बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट 2020 के मुताबिक़ कुल 12672 कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 9915 कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में सफल घोषित किये गए हैं। सफल परीक्षार्थियों की लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कैंडिडेट्स इसे यहां से अपलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2020 को सुबह 10 से 12 बजे तक एक शिफ्ट में किया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
- सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट्स: रिटेन एग्जामिनेशन फॉर बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन कॉन्स्टेबल (एडवर्टाइजमेंट नंबर 01/2020) लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां लिखित परीक्षा के परिणाम से संबंधित अधिसूचना दी हुई है।
- जिसके नीचे लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का रिजल्ट दिया गया है।
- उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद, यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।