तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जम्मेदारी सौंपेगी वह उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएगी। बता दें कि, खुशबू सुंदर के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने उन्हें सोमवार को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया था।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरूगन, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके आने से तमिलनाडु में पार्टी का विस्तार होगा। अगले साल वहां राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं।
Smt. Khushbu Sundar joins BJP in presence of senior BJP leaders at BJP headquarters in New Delhi. #JoinBJP pic.twitter.com/jSMCHHPP9y
— BJP (@BJP4India) October 12, 2020
2014 में डीएमके छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली खुशबू को सोमवार सुबह ही पार्टी ने प्रवक्ता पद से हटा दिया था। इससे पहले खुशबू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के बड़े नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ तत्व पार्टी के भीतर उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिन लोगों की जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है। वे शर्तें तय कर रहे हैं।