केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

0

केंद्रीय मंत्री और बिहार में एलजेपी के कद्दावर नेता रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

रामविलास पासवान
फाइल फोटो: रामविलास पासवान

चिराग पासवान ने उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa…”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग़रीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए काम किया। उनकी गिनती बिहार की मिट्टी से जुड़े क़द्दावर नेताओं में थी और उनके सभी दलों के साथ अच्छे सम्बंध थे।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “रामविलास जी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके साथ मेरी बहुत लम्बी और अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी माँ के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा, “सामाजिक न्याय के लिए जीवन समर्पित करने वाले, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की ख़बर से स्तब्ध हूँ। उनका जाना भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Previous articleRam Vilas Paswan passes away in hospital, son Chirag Paswan says ‘you’re forever with me’
Next articleIPL 2020: Jonny Bairstow’s 55-ball 97 powers Sunrisers Hyderabad to comprehensive win against Kings XI Punjab