असम की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

0

असम की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 83 वर्ष की थीं। तैमूर राज्य की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थीं।

असम

सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया में अपने बेटे के साथ रह रही थीं। तैमूर ने असम में छह दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक कांग्रेस की सरकार चलाई थी। वह चार बार विधायक रहीं और 1988 में राज्य सभा सदस्य बनीं। वह 2011 में कांग्रेस का दामन छोड़ एआईयूडीएफ में शामिल हो गई थीं।

बता दें कि, साल 2018 में असम में जारी हुए नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के फाइनल ड्राफ्ट में उनका नाम नहीं था। उस वक्त वह काफी चर्चा में रही थीं। उनकी मृत्यु पर पार्टी की ओर से शोक व्यक्त किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने भी तैमूर के निधन पर शोक जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैमूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “असम के विकास में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

सर्वानंद सोनोवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘असम के पूर्व मुख्यमंत्री, सैयदा अनवारा तैमूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूं’ उन्होंने कहा, ‘दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए, मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के लिए सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’

Previous articleराष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्नी की पिटाई करने वाले IPS अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, सीएम शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Next articleउत्तर प्रदेश के हाथरस में दो हफ्ते पहले गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत