कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि उसने अपनी नीति बदल दी है और वह अब ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण’ की सोच के साथ काम कर रही है।
राहुल ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार की सोच – न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना है, युवा का भविष्य चुराना है, ‘मित्रों’ को आगे बढ़ाना है।’’
मोदी सरकार की सोच –
'Minimum Govt Maximum Privatisation'कोविड तो बस बहाना है,
सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना है,
युवा का भविष्य चुराना है,
‘मित्रों’ को आगे बढ़ाना है।#SpeakUp pic.twitter.com/Lu8BKjJ7bg— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 5, 2020
राहुल गांधी ने एक खबर शेयर की है उसके मुताबिक, कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने नयी सरकारी नौकरियों के सृजन पर रोक लगा दी है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने #विकास_गायब_है के साथ ट्विट किया। राहुल ने कहा, ”5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब, सवाल पूछो तो जवाब गायब।”
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा मोदी जी,अब नई नौकरियों व नए पदों पर बैन। युवाओं के लिए शिक्षा नहीं, युवाओं के लिए रोगार नहीं, युवाओं की परीक्षा का नतीजा नहीं,अब युवाओं के लिए भविष्य में भी नौकरी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए अवसर पैदा नहीं करती है और इस दिशा में कोई प्रयास भी नहीं किये जा रहे है। उन्होंने कहा युवाओं के भविष्य पर कुंडली मारे बैठी भाजपा! कब देंगे न्याय, अब नहीं चलेगा अन्याय!
मोदी जी,
अब नई नौकरियों व नए पदों पर बैन।
युवाओं के लिए शिक्षा नही,
युवाओं के लिए रोज़गार नही,
युवाओं की परीक्षा का नतीजा नही,
अब..
युवाओं के लिए भविष्य में भी नौकरी नही।युवाओं के भविष्य पर कुंडली मारे बैठी भाजपा!
कब देंगे न्याय, अब नही चलेगा अन्याय!#speakup pic.twitter.com/B9LZLCZud6
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 5, 2020



















