सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फूट-फूटकर रोईं बड़ी मां, देखें वीडियो

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में रविवार (14 मई) की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है, किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म जगत का एक ऐसा कलाकार जिसने इतने थोड़े से वक्त में इतना मुकाम हासिल किया है वो कुछ ऐसा कदम उठा सकता है। सुशांत सिंह राजपूत के पूर्णिया के बरहरा कोठी मलडीहा स्थित पैतृक आवास पर उनके निधन की खबर सुनते ही परिवार के लोग सकते में आ गए। वहीं, सुशांत सिंह की बड़ी मां पदमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन आत्महत्या की बात स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई-बहन भी निधन की खबर से बेसुध हैं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा चुका है। सुशांत की बड़ी मां को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि सुशांत सब को छोड़ कर चला गया है। बड़ी मां ने कहा कि सुशांत पिछली बार आया तो कह रहा था कि सब को बद्रीनारायण की यात्रा पर ले जाएगा। वहीं, सुशांत की बहन का कहना था कि आज सुबह इसकी सूचना हम लोगों को आई और दो-तीन दिन पहले फोन से सुशांत के पिता की बात हुई थी। उस वक्त सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कह रहे थे।

इसी बीच, सुशांत के कजिन भाई (चचेरे भाई) ने चौंकाने वाली बात कही है। सुशांत का गांव बिहार के पूर्णियां जिले का मलडीहा है। यहीं रहने वाले उनके चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दावा किया है कि इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह शादी किसके साथ होने वाली थी।

सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने बताया, ‘पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता केके सिंह) से बात हुई थी। करीब 45 मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा सब कुछ ठीक है। सुशांत की नवंबर में शादी है। मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना।’ पन्ना सिंह ने बताया कि कहीं कुछ भी ऐसी बात नहीं बताई गई थी। अब भैया लोग मुंबई गए हैं। डेड बॉडी रिसीव करेंगे उसके बाद तय होगा दाह संस्कार कहां करना है।

 

सुशांत सिंह राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई ‘काई पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की और इसके बाद वह ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

संयोग से सुशांत की प्रबंधक (मैनेजर) ने भी कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। सुशांत ने अपनी प्रारभिक शिक्षा सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से शुरू की। सुशांत ने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सुशांत फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे और अपने सपनों को उड़ाने देने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रूख किया। सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत बतौर बैकअप डांसर की। उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस शो में भी कई बार डांस किया।

इसी शो के दौरान सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने उन्हें नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। जीटीवी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ सुशांत के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए। कम समय में ही टेलीविजन के बड़े सितारे बन चुके सुशांत ने फिल्मों का रूख कर लिया।

Previous article“मुझे आप से अच्छा पिट्ठू नहीं मिल सकता था”: जब सैफ़ अली खान की बेटी सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए मार्मिक पोस्ट लिखा था
Next articleBroken heart with loss for words: How Saif Ali Khan’s daughter Sara Ali Khan reacts to tragic death of Kedarnath co-star Sushant Singh Rajput