राज्यसभा चुनाव: नबाम रेबिआ होंगे अरुणाचल प्रदेश से BJP के उम्मीदवार

0

अरुणाचल प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार देर रात अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

(HT File Photo)

पार्टी ने पेमा खांडू सरकार में मंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य नबाम रेबिआ को मैदान में उतारा है। उनके नाम पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लगी, जिसके बाद पार्टी ने रविवार देर रात उन्हें टिकट दिए जाने की घोषणा की। नबाम रेबिआ अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के बड़े नेता माने जाते हैं।

नबाम रेबिआ करीब चार साल पहले कांग्रेस में थे। साल 2016 में उन्होंने कई विधायकों के साथ कांग्रेस से अलग होकर एक नई पार्टी बनाई। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।

Previous articleसंजय राउत ने BJP से साठगांठ का लगाया आरोप तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे से मिले अभिनेता सोनू सूद
Next articleइरफान खान की आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में उनकी बेटी बनीं अभिनेत्री राधिका मदान ने अभिनेता के लिए शेयर किया भावुक संदेश