अमेरिका के पार्क में गोलीबारी से 16 लोग घायल

0

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स शहर के एक पार्क में हुई गोलीबारी में 16 लोग घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ ने पुलिस विभाग के प्रवक्ता टायलर गैंबल के हवाले से बताया कि शहर के ‘बनी फ्रेंड पार्क’ में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पार्क के लिए रवाना हो चुकी थी तभी पार्क में गोलीबारी की खबर आई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि, गोलीबारी के कारणों और घायलों की हालत के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

Previous articleLife affected as cold wave intensifies in Jammu and Kashmir
Next articleWe are not in the race for 2019: Arvind Kejriwal