कोरोना वायरस से पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन, 24 घंटे पहले ही टेस्ट में मिले थे पॉजिटव

0

पद्मश्री और अमृतसर स्थित सिखों के सबसे बड़े गुरुद्वारे स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के लगभग चार बजे कोरोना वायरस से निधन हो गया। वह बुधवार को ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

निर्मल सिंह

गुरु नानक देव अस्पताल के सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जौहल ने बताया कि 62 वर्षीय निर्मल सिंह की हालत गंभीर थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें पहले से अस्थमा था जिसके कारण उनकी हालत और गंभीर थी। गुरुवार को तड़के उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में विदेश से लौटे सिंह को 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि वह कुछ महीनों पहले ही यूके से लौटे थे। वहां से आने के बाद वह कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। वह 29 फरवरी को तबलावादक जाकिर हुसैन के साथ स्वर्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी मौजूद थे। चंडीगढ़ में भी 19 मार्च को उन्होंने एक घर में कीर्तन किया था, जहां दर्जनों लोग मौजूद थे।

ख़बरों के मुताबिक, कोरोना वायरस के लक्षण आने के बाद स्थानीय पुलिस ने संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए निर्मल सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है।

Previous articleMPSOS Entrance Exam Results 2020: Madhya Pradesh State Open School declares MPSOS Entrance Exam Results 2020 @ mpsos.nic.in
Next articleकॉमेडियन भारती सिंह ने पति से पूछा ‘क्या बात है आजकल पीते नहीं हो’, पति ने दिया ऐसा जवाब की वीडियो हुआ वायरल