मध्‍य प्रदेश: BJP नेता को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता का हुआ तबादला

0

मध्‍य प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन के एक दिन बाद भाजपा सरकार ने मंगलवार (24 मार्च) को राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का तबादला कर दिया। बता दें कि, निवेदिता ने इस साल जनवरी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की समर्थन रैली के दौरान कथित तौर पर भाजपा के एक स्थानीय नेता को थप्पड़ मार दिया था।

फाइल फोटो- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया। सोमवार रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले ही दिन चौहान ने निवेदिता और यादव के तबादले का आदेश जारी किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का प्रदेश सचिवालय में उप सचिव के तौर पर तबादला किया गया है जबकि नीरज कुमार सिंह को उनके स्थान पर राजगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का तबादला प्रदेश सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर किया गया है।

निधि वही अधिकारी हैं जिन्‍होंने जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को थप्‍पड़ मारा था। विवाद के बाद शिवराज ने अधिकारी पर सरकार के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया था। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleलॉकडाउन: शख्स ने दोस्त के घर जाने के लिए ट्विटर पर पुलिस से मांगी अनुमति, दिल्ली पुलिस के जवाब ने जीता लोगों का दिल
Next articleSBI Clerk Results 2020 : State Bank of India to announce results of prelims exams for Clerk (Junior Assistant) in April @ sbi.co.in