बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है, लखनऊ में उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर कई लोगों के संपर्क में आईं इस बात को लेकर काफी हंगामा मचा है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पार्टी में शामिल हुईं जिसकी वजह से कई लोगों को इन्फेक्शन का खतरा है। इस बीच, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने “कूपर” को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऋषि कपूर ने येस बैंक के सीईओ राणा कपूर के साथ सिंगर कनिका कपूर की फोटो शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल एक ट्वीट किया है। इन दोनों फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज कल कुछ ‘कपूर’ लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं, हे मालिक रक्षा करना, दूसरे कपूरों की। कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी।”
Aaj kal kuch “Kapoor”logon pe time bhaari hai. Darta hoon. Hey Malik raksha karna doosre “Kapoor-on”ki! Koi galat kaam na ho kabhi. Jai Mata Di! pic.twitter.com/gPyHJvGGaY
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 20, 2020
इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लखनऊ के ताज होटल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “ठीक, चलो दिल्ली एयरपोर्ट से निकल आई। द ताज लखनऊ होटल जैसी स्थापना में मेहमानों की स्क्रीन करने की सुविधा क्यों नहीं थी? आखिर ताज एक बहुत बड़ा नाम और एक संपत्ति है। निश्चित रूप से वे पता लगा सकते थे!”
बता दें कि, अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। ऋषि अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स और अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।
Think. Chalo Delhi airport se to nikal gayi. Why an establishment like The Taj Lucknow Hotel didn’t have the facility to screen visitors? After all the Taj is a huge name and a property. Surely they could have detected!
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 20, 2020
गौरतलब है कि, ‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से सनसनी मच गई है। बता दें कि, बॉलीवुड जगत में आया यह पहला मामला है। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं, मगर इस खबर से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद परेशान हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि, कनिका कपूर को काफी दिन से फ्लू जैसे लक्षण थे और इन्हीं के बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फाइव स्टार होटल में पार्टी भी अटैंड की थी, इस पार्टी में लगभग चार सौ लोग शामिल हुए थे। जिसमें कई नेताओं के साथ अफसरों ने भी हिस्सा लिया था। यह पार्टी रविवार (15 मार्च) को हुई थी और उसी दिन ही वह लंदन से भारत आई थीं। अब बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में कनिका रहती हैं, वहां के लोगों मे भी डर का माहौल है। कपूर के पॉजीटिव पाए जाने के बाद से लखनऊ में हड़कंप मच गया है।