शादी में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा, सामने आया वीडियो

0

पिछले कई दिनों से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं है, दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही हैं। लेकिन इस बीच, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी समारोह में शामिल हुए।

पाकिस्तान

शादी के दौरान की कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा मेहमानों के साथ स्टेज पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के व्यवसायी मियां असद एहसान के बुलावे पर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर पहुंचे थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही ताजा राजनीतिक सिचुएशन के बीच सिन्हा का वहां की शादी में दिखना वाकई हैरान करने वाला है। हालांकि, इसे लेकर शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि, शत्रुघ्न सिन्हा लंबे वक्त तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहे हैं। लेकिन, मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें पटनासाहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, उन्हें भाजपा नेता रविशंकर के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Previous articleमुंबई: मशहूर गायक मीका सिंह के बंगले में उनकी मैनेजर ने की खुदकुशी
Next articleSinger Mika Singh’s manager Saumya dies due to drug overdose: Mumbai Police