दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नवजोत सिंह सिद्धू समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

0

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और काफी दिनों से मीडिया से दूरी बनाए हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है।

दिल्ली
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा, उदित राज और कीर्ति आजाद का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे हैं। पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शर्मिष्ठा मुखर्जी और रागिनी नायक जैसे चेहरों को भी जगह दी गई है।

लोकप्रिय चेहरों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में हैं। कपिल सिब्बल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है।

Previous articleCAA पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब
Next articleSupreme Court refuses to stay CAA, gives Modi government four weeks to respond