मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हुई अभिनेत्री शबाना आजमी, ट्रक से टकराई कार

0

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार (18 जनवरी) दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं। ख़बरों के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री को काफी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी काफी चोटें आई हैं।

शबाना आजमी
फोटो: सोशल मीडिया

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। अभिनेत्री शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सवार थे। हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

बता दें कि, हाल में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई। इस पार्टी में बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की।

Previous articleSania Mirza’s sister Anam sends postcard from Paris with love
Next articleShabana Azmi critically injured in car accident, Hindutva trolls celebrate her tragedy on Twitter