दिल्ली: जामा मस्जिद पर CAA-NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा- शांतिपूर्ण विरोध हमारी ताकत

0

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। वहीं, जुमे की नामाज पढ़ने के बाद दिल्ली के जामा मस्जिद पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में गुरूवार को रिहा हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए।

चंद्रशेखर आजाद
फोटो: सोशल मीडिया

मीडिया कैमरे के सामने संविधान को दिखाते हुए भीम आर्मी चीफ ने कहा कि वह देश के संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने जामा मस्जिद प्रदर्शन में शामिल होने पर कहा कि मैं अपने परिवार के लोगों से मिलने यहां आया हूं। यही वो जगह है जहां मुझे अपने परिवार से दूर किया गया था। मैं उसी परिवार से मिलने आया हूं।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि, शांतिपूर्ण विरोध हमारी ताकत है। सभी धर्मों के लोग जो हमारा समर्थन करते हैं, उन्हें बड़ी संख्या में हमारे साथ मिलकर यह साबित करना चाहिए कि ये विरोध अकेले मुसलमानों के नेतृत्व में नहीं हैं।

बता दें कि, चंद्रशेखर आजाद को जमानत पर रिहा करते हुए कोर्ट ने दिल्ली छोड़ने के लिए कहा था। दिल्ली छोड़ने की डेडलाइन पूरी होने से पहले उन्होंने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर प्रदर्शनकारियों के साथ बैठकर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। चंद्रशेखर को जामा मस्जिद पर ऐसा ही प्रदर्शन करने पर 21 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। भीम आर्मी चीफ शुक्रवार सुबह मंदिर गए, इसके अलावा वह बंगला साहिब गुरुद्वारा और चर्च भी जाएंगे।

Previous articleमध्य प्रदेश: सागर में दलित युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, 3 गिरफ्तार
Next article“Best way to silence Terrorist DSP Davinder, is to hand the case to the NIA headed by another Modi”