देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मोदी, BJP और RSS पर जमकर हमला किया।
सांप्रदायिकता को निशाना बनाते हुए सोनिया ने कहा कि ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन से दो संगठन अलग हो गए थे। एक ने पाकिस्तान बना लिया और दूसरे के हाथ में आज सरकार का रीमोट कंट्रोल है।
साथ ही सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए व्यंगात्मक अंदाज में कहा कि आज हमें वो अच्छे दिन याद आते हैं जब नेहरू जी पीएम थे और हर व्यक्ति अपनी मन की बात कर सकता था।
नेहरू को याद करते हुए सोनिया ने कहा कि उनके लिए देश का विकास का मतलब था हर व्यक्ति का विकास। लेकिन, आज कुछ लोगों ने विकास का मतलब बदल दिया है।
धर्मनिरपेक्षता की वकालत करते हुए सोनिया ने कहा कि जो भी लोग धर्मनिरपेक्षता का विरोध करते हैं वे न सिर्फ नेहरू जी के विरोध में हैं बल्कि गांधी जी का भी वे विरोध करते हैं।
            

















