सलमान खान के 54वें जन्‍मदिन पर बहन अर्पिता ने बेटी को दिया जन्‍म

0

बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे और उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है।

सलमान खान
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

सलमान खान के जन्मदिन पर 27 दिसंबर को उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्‍होंने बेटी को जन्‍म दिया है। इस बात की अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने दी है। आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए लिखा, ”हमारी बेटी आयत शर्मा आ गई है। आप सबकी दुआओं का शुक्रिया।”

बता दें कि, अर्पिता मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं, डिलीवरी के समय उनके साथ खान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबि‍क, अर्पिता ने बच्चे को सी-सेक्शन के जरिए जन्म दिया है। बता दें कि, अर्पिता पहले से ही एक बेटे की मां हैं, जिसका नाम आहिल शर्मा है।

गौरतलब है कि, अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी को 5 साल हो गए हैं। 18 नवंबर 2014 को वे हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। मार्च 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ।

जानकारी के मुताबुक, सलमान खान हर साल पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपना जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि, इस साल उन्होंने मुंबई नहीं छोड़ा और सोहेल खान के घर पर मनाया गया, कथित तौर पर क्योंकि वह अर्पिता के साथ समय बिताना चाहते थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म ‘दबंग 3’ हाल ही में रिलीज हुई है जो कि धमाल मचा रही है। लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म में सलमान खान रोमांस और जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर और अरबाज खान हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है।

Previous articleउत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं! एटा में दलित लड़की के साथ गैंगरेप
Next articleJSPL Foundation wins Grow Care India CSR Awards 2019 in Platinum Category