लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गांधी परिवार से विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) सुरक्षा हटाने का मुद्दा सदन में उठाया है। इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश चिंत है, क्योंकि गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होंने कहा, वाजपेयी जी ने गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा दिलाई थी।
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी सामान्य रक्षक नहीं हैं। वाजपेयी जी ने गांधी परिवार के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) सुरक्षा की अनुमति दी थी। 1991 से 2019 में एनडीए दो बार सत्ता में आया लेकिन गांधी परिवार का एसपीजी कवर कभी नहीं हटाया गया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ, यह जानने के बाद भी मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है। चौधरी ने कहा कि आखिर मोदी सरकार को क्या हो गया है, आखिर क्यों उसने गांधी से उसने एसपीजी सुरक्षा को हटाया।
Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury in Lok Sabha: Sonia Gandhi ji & Rahul Gandhi ji are not normal protectees. Vajpayee ji had allowed Special Protection Group (SPG) protection for the Gandhi family. From 1991-2019, NDA came to power twice but their SPG cover was never removed pic.twitter.com/FvyRacxRlL
— ANI (@ANI) November 19, 2019
बता दें कि, हाल ही में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गांधी परिवार के तीन सदस्यों की विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) सुरक्षा वापस ले ली थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई है। बता दें कि अब तक गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा मिलती रही है।
गौरतलब है कि, सोनिया गांधी के पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सास एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों की हत्या की गयी थी। सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी।