NCP अध्यक्ष शरद पवार को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति दिल्ली से गिरफ्तार

0

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने नई दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि हरविंदर सिंह ने शरद पवार को सरेआम थप्पड़ मार दिया था।

फाइल फोटो।

हरविंदर पर आरोप है कि उसने सन 2011 में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के ऊपर दिल्ली में हमला किया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में वह फरार हो गया। करीब पांच साल बाद आरोपी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, नई दिल्ली जिले के डीसीपी ईश सिंघल ने बुधवार को बताया कि अरविंदर सिंह (36) दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके का रहने वाला है। उसे मंगलवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। हमला करने के मामले में उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।”

अरविंदर पर पहला मामला एफआईआर नंबर 209 पर सन 2011 नई दिल्ली जिले के ही कनॉट प्लेस थाने में दर्ज हुआ था। जबकि दूसरा मामला नई दिल्ली जिले के संसद मार्ग थाने में एफआईआर नंबर 112/12 पर जान से मारने की धमकी आदि देने की धाराओं में दर्ज किया गया था। दोनों ही मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी की कोई उम्मीद न देखते हुए अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

Previous article‘राम’ नाम का टॉप पहनने पर वाणी कपूर पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, अभिनेत्री को हटानी पड़ी फोटो
Next articleModi government rolls back fee hike for JNU students after protests, tells them to ‘get back to classes’