महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर, हरियाणा में फिलहाल किसी को बहुमत नहीं

0

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव और 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और लोकसभा की 2 सीटों पर हुए उपचुनाव की गणना गुरुवार को जारी है और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की ओर बढ़ता दिख रहा है जबकि हरियाणा में भाजपा या कांग्रेस में से किसी को भी अभी तक बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। सभी मतगणना स्थलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और उसके आस-पास के इलाकों को सील कर दिया गया है।

विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हुए मतदान में शाम छह बजे तक हरियाणा में 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि महाराष्ट्र में पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत मतदान हुए थे।

एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी। अभी दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधनों की सरकार है। 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए 145 है, जबकि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 46 है।

देखें लाइव अपडेट:

  • राजस्थान की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए परिणाम घोषित। कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक-एक सीट जीती।

  • पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए परिणाम घोषित। कांग्रेस पार्टी ने 3 और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 1 सीट जीती।

  • दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह
  • हरियाणा कांग्रेस चीफ सुभाष बराला का कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है और उनके इस्तीफे की खबर एक अफवाह है।

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- मिलकर बनाएंगे सरकार, मैं विश्वास दिलाता हूं कि सबको सम्मान और सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो और निर्दलीय के साथ मिलकर मजबूत सरकार बनाने का समय आ गया है।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, मनोहर लाल खट्टर की सरकार एक विफल सरकार है। हरियाणा की जनता ने बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया है।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: बीजेपी 35, कांग्रेस 35 और जेजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है।
  • JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अभी मुख्यमंत्री पद के लिए उन्होंने किसी से बात नहीं की है। फाइनल नंबर आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
  • हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत @BJP4Haryana को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। @INCHaryana प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है: कुमारी शैलजा
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने दिल्ली में पार्टी नेता अहमद पटेल से मुलाकात की
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: सोनिया गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से फोन पर बातचीत की
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं
  • हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला आगे
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव LIVE: सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट पर 2 राउंड की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक मतगणना केंद्र पर पहुंचे

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: सीएम मनोहर लाल खट्टर पहले दौर की मतगणना के बाद करनाल विधानसभा सीट से 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • हरियाणा में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है। 44 पर बीजेपी, 39 पर कांग्रेस और 7 सीटों पर अन्य दल आगे नजर आ रहे हैं।
  • हरियाणा: कैप्टन अभिमन्यु, रामविलास शर्मा समेत खट्टर सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम: करनाल से सीएम मनोहर लाल खट्टर और कैथल से कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला आगे
  • महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव LIVE: शुरुआती रूझानों में महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों जगह भाजपा आगे
  • हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- ना बीजेपी, ना कांग्रेस 40 पार कर पाएंगे, सत्ता की चाबी JJP के हाथ में होगी
Previous articleBhabhi Ji Ghar Par Hain fame actress Saumya Tandon’s hugely controversial statement, says ‘not everyone on TV are serious actors’
Next articleLIVE UPDATES: Counting for Maharashtra and Haryana assembly elections underway