रणवीर सिंह के सीने के बाल देख अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक, दीपिका पादुकोण ने भी किया कमेंट

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि, रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ अपने अजीबो-ग़रीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में रणवीर एले ब्यूटी अवॉर्ड्स में अपने अतरंगी अवतार में पहुंचे। रणवीर ने अपने इस लुक की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। रणवीर की फोटो पर कई फैन्स ने कमेंट किए, लेकिन अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण का कमेंट आते ही सबका ध्यान बस उनके कमेंट पर था।

रणवीर सिंह

रणवीर ने ब्लैक सूट के साथ ब्लैट हैट और काला चश्मा भी पहना था और साथ में स्टिक भी पकड़ी हुई थी। रणवीर ने अपनी शर्ट के चेस्ट एरिया के बटन्स को खोल रखा था। इसमें उनकी फिट बॉडी देखी जा सकती है। रणवीर सिंह के चेस्ट पर बाल देख अर्जुन कपूर ने इतना फनी कॉमेंट किया कि इन दोनों अभिनेता के फैंस खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहें है।

View this post on Instagram

@loewe

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘गोलियों की रास लीला राम-लीला’ के हिट सॉन्ग ‘ततड़’ की लिरिक्स को नया रूप देते हुए लिखा, ‘राम जी के बाल देखो!! छाती का कमाल देखो…’। इस पर कई लोगों ने लाफिंग इमोजी से रिऐक्ट किया। फोटो पर कॉमेंट करने वालों में रणवीर की गॉरजस वाइफ दीपिका पादुकोण भी शामिल रहीं।

उन्होंने मजाकिया लहजे में अपने पति को डांट लगाते हुए लिखा, ‘क्या तुम्हें मेरे ब्रॉन्जर की पूरी बॉटल का अपने सीने पर इस्तेमाल कर लेने से पहले पूछ नहीं लेना चाहिए था?’। अर्जुन और दीपिका के कमेंट को यूजर्स खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। इसमें वह पूर्व क्रिकेट कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की कहानी साल 1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।

Previous articleमहाराष्ट्र: घर में घुसकर BJP नेता के परिवार पर गोली और चाकू से हमला, पांच लोगों की मौत
Next articleमुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक