हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

0

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठिक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने शनिवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि, अशोक तंवर टिकटों के बंटवारे से नाराज नज़र रहें थे।

हरियाणा
फाइल फोटो: अशोक तंवर

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने ट्वीट कर लिखा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से लंबे समय तक विचार-विमर्श के बाद मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके इस्तीफे की वजह कांग्रेसी और जनता अच्छी तरह से जानते हैं।

अशोक तंवर की काफी दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तनातनी चल रही थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर बांटे जा रहे टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया है। हाल में अशोक तंवर से प्रदेश की कमान छीनकर कुमारी शैलजा को दी गई है। हरियाणा में बीच चुनाव के बीच अशोक तंवर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

गौरतलब है कि, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं, 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Previous articleमुंबई: आरे में पेड़ों की कटाई को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में धारा 144 लागू, प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई हिरासत में
Next articleकेंद्र सरकार के तहत आने वाले न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कथित रूप से मध्य प्रदेश सेक्स रैकेट के आरोपी को दिया था ठेका