दूरदर्शन न्यूज़ की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, चैनल ने जताया शोक

0

दूरदर्शन न्यूज़ की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। यह जानकारी दूरदर्शन न्यूज़ ने शनिवार (17 अगस्त) को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरीए दी। नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है।

नीलम शर्मा

दूरदर्शन न्यूज़ ने एंकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “DDNews की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, ‘नारी शक्ति’ सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया।”

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से 1995 में की थी। नीलम शर्मा के निधन की खबर सुन उनके दर्शक और श्रोताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें याद किया।

Previous articleZomato delivery boy leaves netizens mesmerised with his soulful singing
Next articleCondolences pour in after DD News anchor Neelum Sharma dies