…जब ट्रैफिक सिग्नल पर लड़के ने चेतन भगत को बेची उनकी किताब का पाइरेटेड वर्जन, लेखक ने शेयर किया वीडियो

0

लेखक चेतन भगत ने बुधवार को माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ट्रैफिक सिग्नल पर किताबें बेच रहा एक लड़का उन्हें उनकी बुक का पाइरेटेड एडिशन बेच देता है। लड़के को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि किताब खरीदने वाला व्यक्ति खुद लेखक है।

किताब

 

चेतन ने कार के अंदर ही इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। वीडियो में दिख रहा है कि, चेतन भगत कार में बैठे हुए हैं। वह कार का शीशा नीचे करते हैं और किताबें बेच रहे लड़के से पूछते हैं, ‘चेतन भगत है?’ लड़का हां में जवाब देता है। इसके बाद चेतन भगत उससे पूछते हैं, ‘अच्छी है कोई चेतन भगत की?’ लड़का कहता है कि नई वाली आई है। लेखक पूछते हैं, ‘कैसा ये लिखता है, ठीक लिखता है?’ लड़का जवाब देता है, ‘बहुत अच्छी बिकती है सर।’

चेतन भगत लड़के से आगे कहते हैं, ‘ये असली वाली है कि नकली है?’ लड़का जवाब देता है कि ये ऑनलाइन का कॉपी है। लेखक कहते हैं, ‘ऑनलाइन की कॉपी तो नकली है। ठीक है ये कोई राइटर, किसी काम का है।’ इसके बाद चेतन भगत लड़के से कहते हैं कि वह ही चेतन भगत हैं। लड़का यह जानकर हैरान रह जाता है और मुस्कुराने लगता है। उसके बाद चेतन उससे हाथ मिलाते हैं और उसका नाम पूछते हैं।

इस वीडियो को चेतन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेतन भगत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस आदमी ने मुझे अपनी किताब बेची! जब उसे पता चला तो उसकी प्रतिक्रिया बहुत प्यारी थी। मैं पायरेसी को सपोर्ट नहीं करता। लेकिन मुझे पता है कि इन जैसे लोगों को रहने खाने का यही जरिया है।’

Previous articleVIDEO: भारत रत्न से सम्मानित हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा हॉल
Next articleमाता-पिता के साथ सो रही 9 महीने की बच्ची से रेप, अपराधी को दो महीने के भीतर सुनाई गई मौत की सजा