‘जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान’ गाने पर विवाद, सोशल मीडिया पर विरोध के बाद सिंगर गिरफ्तार

0

विवादित गाना ‘जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान’ गाने वाले 26 वर्षीय गायक वरुण उपाध्याय उर्फ वरुण बहार को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, कुछ ही दिन पहले वरुण ने यह विवादित गाना यूट्यूब पर पोस्ट किया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ था। गाना वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस गाने का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

गौरतलब है कि विवादित गाना “जो ना बोले जयश्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान” पर विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद यह गाना गाने वाले सिंगर वरुण के खिलाफ देश के कई थानों में एफआईआर दर्ज हुई है। इसी तरह की एक एफआईआर लखनऊ की हजरतगंज थाने में भी दर्ज है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वरुण को शुक्रवार (26 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गिरफ्तार किया गया।

बता दें वरुण बहार के गाए विवादित गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बोल को लेकर कई तरह कि प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। वरुण पर इस गाने के माध्यम से हिंसा भड़काने, मॉब लिंचिन के लिए उकसाने का आरोप लगते हुए देश भर में कई थानो में एफआईआर दर्ज हुई है।

Previous articleकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अर्नब गोस्वामी को बताया ‘पागल’, कहा- ‘इसे जल्दी डॉक्टर तक पहुंचाना जरूरी’
Next articleबॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला, बोले- ‘संसद में वही बिल पास हो रहे हैं जिनमें सरकार की भलाई है’