राज्यपालों का तबादला: आनंदी बेन पटेल होंगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, लालजी टंडन होंगे मध्य प्रदेश के गवर्नर

0

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश के राजभवन में राम नाईक का स्थान लेंगी। बता दें कि, आनंदीबेन पटेल पिछले साल जनवरी को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनी थीं।

आनंदीबेन पटेल
फाइल फोटो

लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है, लालजी टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह इस पद पर फगु चौहान को नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को गवर्नर पद से हटाकर जगदीप धनकड़ को राज्यपाल बनाया गया। वहीं, रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, आरएन रवि नागालैंड के नए राज्यपाल होंगे।

लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ, वो भाजपा के एक वरिष्ठ राजनेता हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 2009 में राजनीति से संन्यास लेने के बाद वो लखनऊ से 2009 में लोकसभा सांसद चुने गए थे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले टंडन प्रदेश की भाजपा सरकारों में मंत्री भी रहे हैं।

Previous articleमहाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक टक्कर में 9 छात्रों की मौत
Next articleसोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, हर परिवार को 10 लाख रुपये देने का किया ऐलान