सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हुईं IAS टॉपर इरा सिंघल, दिया करारा जवाब

0

UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम 2014 की टॉपर रहीं इरा सिंघल को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। इरा उनकी दिव्यांगता के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल की गई। एक शख्‍स ने इंस्‍ट्राग्राम पर उनके खिलाफ कुछ अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल किया। इरा ने खुद सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी। इरा सिंघल ने साइबर बुलिंग का आरोप लगाते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे हैं।

इरा सिंघल

इरा ने फेसबुक पर लिखा है कि, जो लोग सोचते हैं कि दिव्यांग लोगों को कुछ भी सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि दुनिया उनके प्रति अच्छी और दयालु है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सच्चाई दिखाने के लिए मैं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किसी की टिप्पणियों को साझा कर रही हूं जो साइबर बुलिंग का चेहरा दर्शाता है।

उन्होंने आगे लिखा, दुर्भाग्य से जिसे तंग नहीं किया जा सकता है उसे तंग करने का प्रयास किया जा रहा है. यह व्यक्ति सिविल सर्वेंट बनना चाहता है। यही कारण है कि हमें ऐसे स्कूलों ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है कि किसी भी चीज से ज्यादा जरूरी एक बेहतरीन इंसान बनना जरूरी है।

इरा ने ट्रोलर की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए ये बात लिखी है। इरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपशब्द लिखने वाले शख्स का नाम भूपेश जसवाल है।

इरा ने 2014 की सिविल सेवा परीक्षाओं में टॉप किया था। दिव्यांग होने के बावजूद इरा सामान्य वर्ग में टॉप करने वाली पहली उम्मीदवार बनीं थीं। साल 2010 में वो पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुई थी। इस परीक्षा में उन्होंने 815वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन उन्हें विकलांग होने की वजह से उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली थी। इसके बाद भी इरा हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करती रहीं। इसके बाद लगातार कोशिशों के बाद उन्हें साल 2014 में पोस्टिंग मिल गई।

Previous articleतिरंगा टीवी में घमासान: चैनल के 200 पत्रकारों की छंटनी को लेकर कपिल सिब्बल पर भड़कीं पत्रकार बरखा दत्त, भगोड़े विजय माल्या से की कांग्रेस नेता की तुलना
Next articleलोकसभा ने NIA संशोधन विधेयक 2019 को दी मंजूरी, अमित शाह और ओवैसी में हुई तीखी नोंकझोंक