EID 2019: देश भर में आज मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

0

आज देशभर में लोग पूरे उत्साह के साथ ईद-उल-फ़ितर का त्योहार मनाया जा रहा है। बुधवार सुबह से ही देश के अलग-अलग मस्जिदों में लोग विशेष नमाज में हिस्सा ले रहे हैं। ईद के मौके पर सभी एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहें है और अमन व बरकत की दुआ मांग रहें हैं। इसी बीच, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पीएम मोदी सहित तमाम नेता ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहें है।

ईद-उल-फितर

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने मंगलवार को चांद दिखने का एलान किया था। इसके साथ ही देशभर में ईद की घोषणा कर दी गई। ईद का चांद दिखने के बाद रमजान का पाक महीना खत्म हो गया है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महीने भर बिना कुछ खाए-पीये रोजा रखा।

ईद-उल-फितर मुसलमानों का पवित्र त्योहार है और ईद का ये त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे देश से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज पढ़ने की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

दिल्ली की जामा मस्जिद में भी लोगों ने एक साथ मिलकर नमाज अदा की। एक साथ हजारों लोगों द्वारा अल्लाह की इबादत करना एक सुंदर दृश्य था। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमीदिया मस्जिद में नमाज अदा की। मध्य प्रदेश के भोपाल से भी ईद मनाते हुए सुंदर तस्वीरें सामने आईं। यहां बच्चों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘पवित्र रमजान महीने के समापन पर यह त्योहार धर्मार्थ, भाईचारा और दया के हमारे विश्वास को मजबूत करता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस दिन हम खुद को उन चिर मूल्यों के प्रति खुद को समर्पित करें जो हमारी सभ्यता को दर्शाते हैं।’

सऊदी अरब में मंगलवार को ही ईद का त्योहार मनाया गया था। बता दें कि साल में 2 बार ईद मनाई जाती है। यह ईद ईद-उल-फितर के नाम से जानी जाती है। इसी मीठी ईद भी कहते हैं। दूसरी ईद को ईद-उल-अजहा या बकरीद के नाम से जाना जाता है।

Previous articleकहां गए वे 13 लोग? वायुसेना के लापता विमान का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, खोजने में इसरो भी जुटा
Next articleनीतीश कुमार के पलटवार के बाद अमित शाह ने भी फोन कर गिरिराज सिंह को लगाई फटकार, कही यह बात