सऊदी अरब में दिखा शव्वाल का चांद, आज मनाया जा रहा है ईद का जश्न

0

3 जून की रात को सऊदी अरब में शव्वाल का चांद देखा गया, इसका मतलब यह है कि वहां मंगलवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, यह त्योहार भारत के मुसलमान बुधवार यानी 5 जून को मनाएंगे।

सऊदी अरब
फाइल फोटो

पूरे भारत में बेशक बुधवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन केरल में आज ही ईद मनाई जा रही है। दरअसल, भारत में केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जो सऊदी अरब के समान ही ईद मनाता है।

सऊदी अरब के एक दिन बाद यानि की बुधवार (5 जून) को भारत और पाकिस्तान में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अन्य एशियाई देशों में कोई अर्धचंद्र नहीं देखा गया था और इसलिए वहां पर बुधवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

बता दें कि रमज़ान 29 और 30 का महिना होता है। इस बार 29 का होने का पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी। ईद-उल-फितर मुस्लमानों के लिए सबसे बड़ा त्योहार मना सकता है। देश के बाजार में रौनक जोरों पर हैं।

Previous articleविश्व कप 2019: पासा पलट पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को 14 रन से हराया
Next articleगांधी के हत्यारे गोडसे को ‘थैंक्यू’ कहने वाली IAS अधिकारी के सिर्फ ट्रांसफर पर भड़कीं अलका लांबा, नौकरी से की बर्खास्त करने की मांग