बजरंगी भाईजान मोदी को विदेश से वापस लाएंगे: राज ठाकरे

0

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ठाकरे ने कहा कि भारतीय इतिहास में नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लंबे समय तक देश से बाहर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि सलमान खान बजरंगी भाईजान पार्ट-2 बना रहे हैं। इस सीक्वल फिल्म में सलमान, मोदी को विदेश से भारत लाते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि हम किस तरह की सरकार चाहते हैं। काम करने के बजाय वे हर संभावित चीज पर प्रतिबंध लगाने में जुट गए हैं।

ठाकरे ने मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की परियोजना पर सवाल उठाते कहा कि इस सुपरफास्ट ट्रेन को चलाने से क्या मिलेगा। एक कार्यक्रम के दौरान ठाकरे ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की क्या आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आखिर अन्य राज्य में इसे क्यों नहीं विकसित किया गया। इसका क्या उद्देश्य है, महज गोवा जाइए और ढोकला खाइए और वापस आ जाइए। बस इतना ही।

Previous articleAmit Shah has gone mad, says Lalu on his Pak remark
Next articleनहीं होगा बिजली कंपनियों का CAG ऑडिट: दिल्ली हाईकोर्ट