सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, यह नोटिस केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर जारी किया गया है।
फाइल फोटो: मेहुल चोकसीबता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करीब 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को आरोपी बनाया गया है। इस साल जनवरी में घोटाले का पर्दाफाश होने से पहले दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। ख़बरों के मुताबिक, चोकसी इस समय एंटिगा में है और भारत सरकार प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी है। नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।
Interpol issues Red Corner Notice against Mehul Choksi, on request of CBI pic.twitter.com/JLaSC5MZu2
— ANI (@ANI) December 13, 2018
बता दें कि देश से फरार होने के बाद पहली बार वीडियो में मेहुल चोकसी ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। मेहुल चोकसी ने कहा था कि, मुझ पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने गलत तरीके से मेरी संपत्तियों को जब्त किया है। एंटीगुआ से जारी वीडियो में मेहुल चोकसी ने कहा था कि मेरी संपत्ति गलत तरीके से जब्त की गई है और बिना किसी कारण मेरा पासपोर्ट रद्द किया गया है।